जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के फकईपुर गांव निवासी राजेश सिंह, पुत्र रामायण सिंह, मंगलवार को बाबा महेंद्रनाथ मंदिर के पोखरे में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना पर पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई, जिसके दौरान पोखरे में युवक का शव उतराता हुआ मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी तीन बेटियां—अनू (15 वर्ष), सन्नू (11 वर्ष) और राधिका (7 वर्ष)—पिता की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR