कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के लिए 16 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने बताया कि एकल कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना तथा एग्रीगेटर योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए इच्छुक किसान 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक कृषक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in अथवा agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने तथा आवेदन से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेख तैयार रखने की अपील की है।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR