'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति प्रमाण-पत्र
इसी क्रम में बुधवार को तहसील भाटपाररानी सभागार में कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनका जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी तथा उपजिलाधिकारी भाटपाररानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से विधायक के हाथों 10 दिव्यांग लाभार्थियों को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) एवं संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के अंतर्गत चार लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र तथा छात्रवृत्ति योजना के तहत 30 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से 10 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, पिछड़े, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR