एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार पर भड़के पत्रकार, एसपी कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना
पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में एसपी को सौंपा ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नौतनवा को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसी दौरान एसपी कार्यालय परिसर में मौजूद एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित एवं असंवेदनशील व्यवहार को लेकर पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। पत्रकारों का आरोप है कि एलआईयू इंस्पेक्टर के व्यवहार से उनकी गरिमा आहत हुई। इसके विरोध में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई कराने तथा पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि एलआईयू इंस्पेक्टर के कथित अमर्यादित व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जनपद के सभी पत्रकार एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश रहता है कि पुलिस जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करे, लेकिन जनपद में कुछ पुलिसकर्मियों का रवैया इन निर्देशों के अनुरूप नहीं दिखाई देता।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, जयप्रकाश सिंह, शैलेश पांडेय, महामंत्री विनय कुमार नायक, जितेंद्र बहादुर शाही, डॉ. सतीश पांडेय, बीडी यादव, वेद उपाध्याय, अर्जुन मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश रौनियार, उपेंद्र, आशीष, आशुतोष मिश्रा, प्रद्युम्न, राकेश, प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR