हरिजन आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
ग्रामीणों के अनुसार, आराजी संख्या 143, रकबा 0.1500 हेक्टेयर हरिजन /अनुसूचित आबादी के नाम से सुरक्षित है। उनका कहना है कि हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की थी और सीमांकन के लिए चारों ओर खूंटे भी लगाए गए थे।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद गांव के रहने वाले गौतम, अमरनाथ, स्वर्गीय तपसी के परिवार के सदस्य तथा अन्य लोगों ने सीमांकन को नहीं माना और कथित रूप से खेत के चारों ओर लगाए गए खूंटे उखाड़कर फेंक दिए। इसके बाद उक्त भूमि पर धान की रोपाई कर कब्जा कर लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में हल्का लेखपाल से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में शासन और न्यायालय के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थानीय प्रशासन का रवैया ढीला बना हुआ है, जिससे ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR