मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की संयुक्त बैठक सम्पन्न
उद्यमियों, व्यापारियों और श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, स्वरोजगार योजनाओं एवं जीबीसी-5 की प्रगति की समीक्षा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।
बैठक में जीबीसी-5 (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5) के अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। जिन विभागों की प्रगति शून्य रही, उन्हें विशेष कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
श्रम बन्धु की बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने पर बल दिया गया। वहीं व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, अग्रणी जिला प्रबंधक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राज्य कर विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग बन्धु के पदाधिकारी, उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR