धर्मोली बड़ी नहर में डॉल्फिन की तलाश जारी, वन विभाग और विशेषज्ञ टीम चला रही रेस्क्यू अभियान

धर्मोली बड़ी नहर में डॉल्फिन की तलाश जारी, वन विभाग और विशेषज्ञ टीम चला रही रेस्क्यू अभियान

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धर्मोली स्थित बड़ी नहर में दिखाई दी डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के लिए रविवार तड़के करीब तीन बजे से वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही है। डॉल्फिन के संभावित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि उसके दिखाई देते ही प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम वैज्ञानिक तरीके से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक जलाशय में छोड़ा जा सके।

अभियान में गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शुभम सिंह, कुशीनगर के प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) सहित वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा लखनऊ से पहुंची डॉल्फिन एंबुलेंस की विशेषज्ञ टीम तथा वन्यजीव विशेषज्ञ भी अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फिन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उसका रेस्क्यू पूरी तरह वैज्ञानिक मानकों और विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाएगा, ताकि उसे किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक डॉल्फिन की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल सका था और सर्च अभियान लगातार जारी था।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नहर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीम का सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा डॉल्फिन दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, जिससे उसे सुरक्षित निकालने की कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ