मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर 18 जुलाई को होगी बैठक, सांसद-विधायकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रण
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में मतदेय स्थलों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया जारी है। आलेख्य प्रकाशन के बाद प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण उपरांत मतदेय स्थलों की अंतिम सूची 18 जुलाई, 2026 को जारी किए जाने का प्रस्ताव है।
यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:30 बजे जिलाधिकारी कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जनपद के सांसद, सभी विधायक तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मतदेय स्थलों के युक्तिकरण से संबंधित प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर विचार-विमर्श कर अंतिम सूची को अनुमोदित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR