रोजगार मेले के पांचवें दिन 180 अभ्यर्थियों का चयन, 04 जुलाई तक चलेगा आयोजन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना परिसर में 29 जून से 04 जुलाई 2026 तक आयोजित रोजगार मेले के पांचवें दिन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में महिंद्रा, एमआरएफ, भारत फोर्ज, टीडीके सहित कई कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए कुल 248 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया, जिसमें 180 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले के पहले चार दिनों में भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला। 29 जून को 54, 30 जून को 46, 01 जुलाई को 42 तथा 02 जुलाई को 43 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला 04 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। आगामी दिनों में एमआरएफ, हिताची, मदरसन तथा वर्धमान टेक्सटाइल्स (महिलाओं हेतु) सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
रोजगार मेले के दौरान प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, रोजगार मेला प्रभारी, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समर बहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR