विकास खंड के मीटिंग हाल में मेला शिविर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विकास खंड के मीटिंग हाल में मेला शिविर कार्यक्रम की हुई शुरुआत 14 जून 026 सुबह दस बजे से शुरू मेला शिविर 16 जून 026 तक होगा संचालित

टाइम्स आफ कुशीनगर ब्यूरों

भाटपार रानी, बनकटा, देवरिया। ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, विकसित भारत VB GRAMG गारंटी रोजगार, आजीविका मिशन ग्रामीण, पीएम सूर्य घर योजना स्टाल सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टाल, बाल विकास एवं पुष्टाहार का स्टाल सहित त्रिदिवसीय प्रचार प्रसार मेला शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काट कर किया गया। वहीं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्कूली बच्चियों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया।कार्य क्रम का सफल एवं ओजपूर्ण संचालन ग्राम प्रधान बौलिया इंद्रजीत यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया, वहीं खण्ड विकास अधिकारी बनकटा अरुण कुमार पाण्डेय, बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर मानवेंद्र चतुर्वेदी, पशु विभाग के तरफ से हौसला मिश्र फार्मेसिस्ट व अन्य संबंधित कर्मचारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार संबंधित अन्य कर्मचारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान पूरा मीटिंग हाल भरा रहा। वहींअपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न पत्रकार,ग्राम प्रधान, समाज सेवी, सहित तमाम कर्मचारी को मंच पर उपस्थित मंच की अध्यक्षता कर रही महिला शक्ति की मजबूत आधार स्तंभ चार बार से बनकटा ब्लाक की लोकप्रिय एवं जन जन में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली ब्लॉक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा के तरफ से ग्राम प्रधान इंगुरी सराय धर्मेंद्र कुशवाहा द्वारा आगंतुक एवं सम्मानित जन की पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एवं स्वयं ब्लॉक प्रमुख द्वारा भी तमाम उपस्थित सम्मानित जन एवं अधिकारी पत्रकार जन को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा,खण्ड विकास अधिकारी बनकटा अरुण कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव , एवं विभिन्न लोग उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा सभा को संबोधित किया गया।
प्रमुख एवं खण्ड विकास अधिकारी ने तमाम विभागों के स्टाल का निरक्षण किया एवं हाल में उपस्थित मेधावी बच्चों, छात्राओं, आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काट कर किया गया।
जिसमें मंडल अध्यक्ष भाजपा बनकटा सीमा कुशवाहा, पड़री मनोज वर्मा, हृदया लाल शर्मा भाजपा,आंगनबाड़ी सीडीपीओ, एवं ग्राम प्रधान इंगुरी सराय धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज गुप्ता बेदौली बुजुर्ग, कुसुमाकर कुमार सुंदरपार भैसही प्रधान प्रतिनिधि अकबर अली, नूर आलम रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर ग्राम प्रधान संगीता पांडेय,बंजरिया विद्या सागर गौड़,इत्यादि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: बृजेश मिश्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ