टाइम्स ऑफ कुशीनगर
कसया। भाजपा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान' के तहत रविवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कसया नगर व टेकुआटार में सैकड़ों दुकानों में जाकर प्रबुद्धजनों समेत पूर्व सैनिकों, शिक्षकों, चिकित्सकों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक पाठक ने डबल इंजन की सरकार द्वारा 'विकसित भारत' के संकल्प, राष्ट्र निर्माण, और सुशासन के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध और संभ्रांत लोगों को बताया साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक पाठक ने विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही साकार हो सकता है। देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक
विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी किया गया तथा राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार 12 साल को विकास, विश्वास व जन कल्याणकारी बताते हुए कहा कि देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है आगे कहा कि प्रबुद्धजनों की सक्रिय सहभागिता से ही देश विश्व के समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया। वहीं सीमाओं की रक्षा व विश्वस्तरीय मुद्दों पर सक्रियता से देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की 12 साल की दर्जनों बड़ी उपलब्धियों के साथ तीनों कार्यकालों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का ब्यौरा भी रखा। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,राजन जायसवाल, राज पाठक, रुद्र प्रकाश सिंह, रितेश जायसवाल, संतोष तुलस्यान, अंबे अग्रवाल, शंभू गुप्ता, अमित जायसवाल, दारा वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR