नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |

महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिंदुरिया पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल अमित कुमार एवं आरक्षी सन्नी की टीम ने बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) से संबंधित आरोपी इरफान अली पुत्र साकिर अली निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 5 जून को एक महिला ने थाना सिंदुरिया में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 310 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।




रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ