टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, ने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (विधवाओं) तथा उनके आश्रितों को सूचित किया जाता है कि सैनिक बन्धु की बैठक दिनांक 23 जून 2026 को अपराह्न 12:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में सम्पन्न होगी।बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से पारिवारिक समस्याओं एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर विचार कर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे सभी इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेख दिनांक 20 जून 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर में जमा कर दें, जिससे उनकी समस्याओं को सैनिक बन्धु बैठक में प्रस्तुत किया जा सके।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी पात्र व्यक्तियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने तथा अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क स्थापित करने की अपील की हैं।

रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR