राहुल गांधी ने शिवानंद चौरसिया के परिजनों से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

राहुल गांधी ने शिवानंद चौरसिया के परिजनों से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

राहुल गांधी ने भाई रामप्रवेश चौरसिया से फोन पर की बातचीत

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
सुकरौली/देवरिया।

ओमान में हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में मृत चालक दल के सदस्य शिवानंद चौरसिया के परिजनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। युवा कांग्रेस नेता प्रियेश पांडेय के मोबाइल फोन के माध्यम से राहुल गांधी ने शिवानंद के भाई रामप्रवेश चौरसिया से बात कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा है और कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें घटना से जुड़ी जानकारी दी। राहुल गांधी ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान रजत सिंह सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ