सूचना विभाग में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित

सूचना विभाग में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज, 17 जून 2026। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र (ऑडीशन फॉर्म) आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कलाकार एवं सांस्कृतिक दल 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विभाग द्वारा लोकगीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल तथा नाटक दल सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण किया जाएगा।

आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट information.up.gov.in↗ से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सूचना निदेशालय के गीत-नाट्य प्रभाग से भी कार्य दिवसों में आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
जनपद महराजगंज के इच्छुक कलाकार निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख संलग्न कर 30 जून 2026 तक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, 16 पार्क रोड, लखनऊ-226001 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
विभाग ने अधिक से अधिक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों से इस अवसर का लाभउठाकर पंजीकरण कराने की अपील की है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ