सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं प्रवेश प्रबंधन का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
देवरिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय प्रवक्ता (पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर आर ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तथा कक्ष निरीक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रभावी रूप से लागू किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिली।

रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR