भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त महराजगंज, अघोषित कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त महराजगंज, अघोषित कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ने के कारण जहां लोग दिन-रात गर्मी और उमस से बेहाल हैं, वहीं घंटों तक होने वाली बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दिन के समय बिजली कटने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जबकि रात में कटौती के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार मरीज सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली ही एकमात्र सहारा है, लेकिन अघोषित कटौती के चलते पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
कई स्थानों पर कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को भी सिंचाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि निर्धारित समय पर बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कटौती के संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो विभाग को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ