चौपाल में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

चौपाल में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | महराजगंज

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



विधायक ने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं तथा कृषि संबंधी आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल रहा है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण तथा मातृ एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और विकास कार्यों को गति मिली है। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ