महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 8,704 अभ्यर्थी हुए शामिल

महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 8,704 अभ्यर्थी हुए शामिल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 8,704 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
प्रत्येक पाली में 5,760 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 4,354 तथा द्वितीय पाली में 4,350 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कुल 11,520 अभ्यर्थियों में से 8,704 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,816 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 1 पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 मुख्य आरक्षी, 202 आरक्षी, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मी शामिल रहे।
प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधों के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ