ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर सिसवा में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के सिसवा बाजार में  ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हनुमान गढ़ी और श्रीरामजानकी मंदिर समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना में भाग लिया। वहीं विवेकानंद नगर वार्ड में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
सामाजिक संस्था बालाजी सेवक द्वारा पुरानी पुलिस चौकी एवं बड़ौदा यूपी बैंक तिराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले संस्था से जुड़े भक्तों ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर तक चलता रहा।
आयोजक मंडल के अनिल खेतान और रविराज जायसवाल ने बताया कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना तथा लोगों में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में अनिल खेतान, विपिन अग्रवाल, रविराज जायसवाल, आशीष गाडिया, शिव अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पिंकू सोनी और विकास जायसवाल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook