आयोग सदस्या जनक नंदिनी ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों के साथ किया भोजन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया/कुशीनगर।
राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी ने बुधवार को कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम प्रशासन को निर्देशित किया कि वृद्धजनों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों के कल्याण और सम्मानजनक जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके पश्चात आयोग सदस्या ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय पहल से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान आश्रम संचालिका रागिनी रज्जू ने श्रीमती जनक नंदिनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, रामा प्रजापति, मनोज पांडेय, अरुण कुमार राव, सुजीत दास, रुचि सिंह, सरिता, संजू मद्धेशिया, सरस्वती, ऋषभ कपूर, प्रमोद, छाया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: के. एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR