शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा, मुकदमा दर्ज
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर टोला खुशहालनगर में एक बेटे द्वारा शराब के नशे में अपने ही पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट की घटना में हरीनारायण के सिर में चोट लग गई। पिता-पुत्र के बीच हो रहे विवाद और शोर-शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह हरीनारायण को बचाया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर घुघली पुलिस ने मुकदमा संख्या 0132/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 351 (3) एवं 352 के तहत मामला पंजीकृत किया है।
घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग की कार्रवाई के तहत चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR