होटलों व रेस्टोरेंटों में अग्निशमन व्यवस्था की हुई सघन जांच
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरो देवरिया। होटलों एवं रेस्टोरेंटों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के लिए अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव द्वारा सलेमपुर क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्रों तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता का परीक्षण किया। होटल स्वामियों एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन यंत्र स्थापित कर अनिवार्य रूप से फायर एनओसी प्राप्त करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन न करने तथा आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता से आग लगने की स्थिति में जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए सभी प्रतिष्ठान संचालक इस व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR