विभिन्न स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

विभिन्न स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज परिसर, अध्यक्ष आवास तथा बेचू शाह पोखरा पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर पालिका कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के कर्मचारियों तथा नगरवासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में उनके आवास पर महिलाओं के लिए विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका की महिला कर्मचारी, नगर की सम्मानित महिलाएं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं ने योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण का संकल्प लिया।

वहीं बरहज योगा टीम द्वारा स्थानीय मद्देशिया समाज के बेचू शाह पोखरा पर आयोजित वृहद योग कार्यक्रम में भी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक दीनबंधु मद्देशिया ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर विशेष साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गईं। इसके लिए उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन एवं नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ