घुघली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, गोरखपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में सहाबुद्दीन पुत्र एनुलहक, निवासी ग्राम हरखपुरा टोला हरतोड़हिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की आयु लगभग 40 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 365/2023 में धारा 128 सीआरपीसी के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR