नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
पुलिस के अनुसार थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 131/2026 में विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी आकाश सिंह का नाम प्रकाश में आया था। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 65(1), 87, 127 (2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी आकाश सिंह (21 वर्ष), निवासी ग्राम हरखी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक, हेड कांस्टेबल प्रदुम्न सिंह तथा कांस्टेबल विजय प्रकाश राय शामिल रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR