डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा, जनसंपर्क अभियान में गिनाया मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा, जनसंपर्क अभियान में गिनाया मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | पडरौना, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर उन्होंने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा किया।
इस दौरान अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवा उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आधारभूत विकास, नगरों के सौंदर्यीकरण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दिया। इस अवसर पर नागरिकों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश की निरंतर प्रगति पर विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद बलवंत सिंह, अरुण सिंह, विजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, बृजेश शर्मा, राजेश जायसवाल, विनय मद्धेशिया, अभय मारोदिया, संतोष चौहान, आकाश वर्मा, आदर्श जायसवाल, धर्मेंद्र मद्धेशिया, मंथन सिंह, विकास मद्धेशिया व काशी राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ