धरना-प्रदर्शन कर भाकपा कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

धरना-प्रदर्शन कर भाकपा कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर | ब्यूरो, बरहज (देवरिया)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला काउंसिल सदस्य दर्शन प्रजापति के नेतृत्व में बाईपास से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता
नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र बरहज पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया और बड़े बाबू राजकुमार यादव को अपनी 8 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, बिजली विभाग के निजीकरण पर रोक लगाई जाए, किसानों के नलकूपों पर मीटर न लगाए जाएं तथा गरीब उपभोक्ताओं का बिजली बकाया माफ किया जाए। इसके अलावा विभाग में कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में खेतों से गुजर रहे विद्युत पोलों का उचित मुआवजा देने, प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराने, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने तथा अनावश्यक विद्युत कटौती बंद कर निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।


इस अवसर पर दर्शन प्रजापति ने कहा कि यदि सरकार एवं विभाग द्वारा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव अरविंद कुशवाहा, हरिबंध प्रसाद, शीला देवी, संपति देवी, कुसमी देवी, विजय यादव, फूलन देवी, सोनम सिंह, कुसुमावती देवी, सुभावती देवी, सुदर्शन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ