दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

महराजगंज। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को घुघली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना घुघली में 5 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 03/2026 के तहत धारा 80(2), 85, 352 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में शुक्रवार को घुघली पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंगद सिंह (27 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हरखीटोला खपरधिक्का थाना घुघली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल विजय शंकर यादव शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ