मटिहनिया खुर्द में निर्माणाधीन छठ घाट का विधिवत पूजन संपन्न

मटिहनिया खुर्द में निर्माणाधीन छठ घाट का विधिवत पूजन संपन्न. 
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

पडरौना, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा नगर के मटिहनिया खुर्द स्थित निर्माणाधीन छठ घाट का विधिवत पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा
है, जिससे आने वाले समय में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महराज के मार्गदर्शन एवं नगर के विकास के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद पडरौना निरंतर जनहित एवं धार्मिक स्थलों के विकास हेतु कार्य कर रही है। छठ घाट के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा तथा छठ पर्व के आयोजन में सुविधा होगी।
पूजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए छठी मैया
से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सभासद पीयूष सिंह,रवि प्रताप मल्ल,सिद्धार्थ मल्ल, विनय मल्ल,अशोक सिंह,समरजीत सिंह,चंदन प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामधारी सिंह,गोवर्धन प्रजापति, सुनील गुप्ता, मंथन सिंह, अनूप गौड़, अनिल पाण्डेय,ध्रुरूप प्रजापति सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ