महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु 17 जून को हाटा

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु 17 जून को हाटा तहसील में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल उ०प्र० राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी करेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता                                                                                                              
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो                                                                                                                                                                                                                                                                                                कुशीनगर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 (बुधवार) को तहसील हाटा, जनपद कुशीनगर में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य जनक नंदिनी द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।
इसी प्रकार महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आयुष्मान भारत योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों का यथासंभव पंजीकरण भी कराया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था रहेगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का लाभ प्राप्त करें।


रिपोर्टर:  ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ