भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को बरहज क्षेत्र के कपरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत जनपद में आगामी बैठक आयोजित की जानी है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें इस कार्यक्रम का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बैठक में जिले के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भाजपा संगठन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है तथा कार्यकर्ताओं की क्षमता का विकास होता है।
इस दौरान बरहज विधानसभा चुनाव प्रभारी रामजोखन निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन, विश्राम मणि, सीताराम निषाद, अनिल पासवान, सत्य प्रकाश मिश्रा, भूटानी बाबा, जयशंकर तिवारी, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR