टहलते महिला को बाइक सवार ने रौंदा : महिला की हुई मौत

टहलते महिला को बाइक सवार ने रौंदा : महिला की हुई मौत
चार बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
भाटपार रानी, बनकटा देवरिया। बनकटा थानाक्षेत्र के पकड़ी नरहियां गांव निवासी महिला के टहलने के दौरान गत बुधवार की सायं को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हादसे में 32 वर्षीय नीतू देवी की मौत हो गई। घटना रतसिया-रामपुरबुजुर्ग मार्ग की है।जो कि दुर्घटना की शिकार नीतू देवी थाना बनकटा के पकड़ी नरहियां,निवासीनी थीं।

बताया जा रहा है कि नीतू देवी,संगीता देवी समेत कुल पांच महिलाओं द्वारा पकड़ी नरहियां से रामपुर बुजुर्ग की ओर टहलने जाते हुए। शिव बालक के घर के सामने पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने आ कर महिला को रौंद दिया।नीतू और संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं नीतू को परिजन मैरवा रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन देर रात शव को घर लेकर आए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया था। जबकि घायल संगीता शर्मा का इलाज बनकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक चालक की पहचान प्रकाश लाल श्रीवास्तव पुत्र कन्हैया लाल के रूप में हुई है। जो अन्य व्यक्ति को बाइक पर बैठाकर तेज गति से रामपुर बुजुर्ग की ओर जा रहे थे कथित रूप से नशे की हालत में थे। ऐसी सूचना है। वहीं इस घटना में बाइक चालक प्रकाश श्रीवास्तव उनके साथ बैठे व्यक्ति को भी चोटें बताई गई हैं हैं।

 प्रकाश का भी इलाज देवरिया जिला अस्पताल में चल रहा है। ऐसी खबर है। जबकि एक अन्य युवक को भी चोटें आने की बात कही जा रही है, किन्तु विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।मृतका नीतू देवी के पीछे दो बेटे अभय कुमार 7 वर्ष पूरब शर्मा 5 वर्ष और दो बेटियां खुशबू कुमारी 13 वर्ष , जागृति कुमारी 10 वर्ष मौजूद हैं। उनके पति अर्जुन शर्मा तीन दिन पहले रोजगार की तलाश में नागपुर गए थे। 
पत्नी की मौत की सूचना पर वह गुरुवार सुबह ट्रेन से घर लौट रहे हैं।शुक्रवार शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान मौके पर रामकेवल शर्मा,राजू कुमार शर्मा राम अवध शर्मा आदि परिजन गमगीन थे। जबकि थानाध्यक्ष बनकटा दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बाइक चालक भी गम्भीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

रिपोर्टर: ब्रिजेश मिश्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ