शादी में हाथी के साथ शरारत, चीखने से मची अफरा-तफरी
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम अमोड़ा में रविवार की रात में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई। गांव निवासी विनोद चौधरी की बेटी की बारात में आया हाथी उस समय अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जब कुछ मनबढ़ युवकों ने उसके साथ शरारत कर दी।
बताया जा रहा है कि रात के समय हाथी आराम कर रहा था। इसी दौरान कुछ शरारती लड़कों ने हाथी को परेशान कर दिया, जिससे वह अचानक बेकाबू होकर जोर से चिंघाड़ने लगा। हाथी की आवाज सुनते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।
शोर सुनकर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को शांत कराया गया। हालांकि, भीड़ और अफरा-तफरी के कारण यह पता नहीं चल सका कि शरारत करने वाले युवक कौन थे।
ग्रामीणों के अनुसार बाद में हाथी को शांत करा लिया गया और शादी समारोह फिर सामान्य रूप से संपन्न हुआ। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना रहा।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR