निचलौल में अनियंत्रित ऑटो पलटा, सभी यात्री सुरक्षित – बड़ा हादसा टला
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में शुक्रवार को सिरौली पंप के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो को सीधा कर उसमें फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह इलाका पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR