महाराजगंज नगर पालिका में श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

 महाराजगंज नगर पालिका में श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया


गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान बुद्ध तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अंबेडकर पार्क में हुई, जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को भी नमन किया।

इसके बाद नगर पालिका सभागार में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और अध्यक्ष ने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठ नाथ यादव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ऋषभ दूबे, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई निरीक्षक इंद्राशन, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार और संदीप साहनी सहित कई कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ