मदरसे में मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा, जांच में जुटी पुलिस
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम, जंगल विशुनपुरा में एक पाकिस्तानी निर्मित पंखा मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला उस समय सामने आया जब खराब पंखे को मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास ले जाया गया।बताया जा रहा है कि पंखे पर “Made in Pakistan” लिखा देख कुछ युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मदरसे के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि करीब आठ वर्ष पहले दुबई में काम करने वाले एक युवक ने यह पंखा अपने घर भेजा था। बाद में युवक के पिता शमसुद्दीन ने मदरसे में जरूरत पड़ने पर उक्त पंखा दान कर दिया था।पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी पंखे के मदरसे तक पहुंचने और उसके उपयोग से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR