थानेदारों को दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो,
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान एसपी ने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।पुलिस कप्तान ने संबंधित थानेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाना पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमुख उद्देश्य है।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR