टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मे घर के लोगों के चोरी से सरजू नदी में नहाने गए थे करीब तीन किशोर सरयू नदी में स्नान करने के लिए निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास पहुंचे थे। तीनों नदी में नहाने लगे, तभी अचानक दो किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। डूबने वाले किशोरों की पहचान अर्पित राजभर, उम्र 11 वर्ष, पुत्र पवन राजभर और अमन राजभर, उम्र 12 वर्ष, पुत्र बबलू राजभर के रूप में हुई है। दोनों किशोर पानी में डूब गए। वहीं तीसरे किशोरको आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर बचा लिया।किशोरों के डूबने की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की खोज बिन कर रही है।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR