डीजल संकट से महराजगंज में बिगड़े हालात, किसान परेशान।करीब 1 हजार से अधिक सरकारी नलकूप लगे हुए लेकिन हालत ठीक नहीटाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों घुघुली, महाराजगंज ।अभी गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइन टूटी नहीं, तब तक खरीफ की खेती के ऐन मौके पर डीजल के लिए महराजगंज जनपद में हाहाकार मच गया है। हालात खराब हो गया है कि एक ओर जहां एक एक बूंद पेट्रोल के लिए लोग जूझ रहे हैं। वहीं डीजल की कमी ने समस्या को और बढ़ा दी है। अब जबकि खरीफ की खेती सिर पर है ऐसे में डीजल के लिए किसानों की लंबी लाइनें हर किसी को हैरान कर देने वाली है। शहर से लेकर गांव की चौपालों पर चर्चाएं खूब सुर्खियां बटोर रही हैं कि आखिर कब टूटेगी लंबी लाइने...।
किसानों को कब मिलेगी राहत... यह सोच कर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। कोई टंकियों पर भोर से ही लाइन में खड़ा है, तो कोई रात भर डीजल को लेकर टंकियों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर उमड़ रही रही किसानों की भारी भीड इस बात का संकेत दे रही है कि खरीफ खेती के ऐन मौके पर हालात और भी भयावह होगी। कृषि विभाग के आंकड़े तस्दीक करते हैं कि महराजगंज जनपद में अबकी बार करीब खरीफ में 1.70 लाख हेक्टेयर खेत में धान की खेती होगी। इसकी तैयारियां भी शुरु हो गई है।
ऐन मौके पर गंडक की नहरो में कब पानी आएगा। यह सवाल किसानों के मन में कौंध रहा है। शहर में पानी कब आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। जबकि निचलौल तहसील सदर के कुछ भू-भाग में नहरो का जाल तो बिछा है लेकिन किसानों के लिए नहरों का पानी एक मात्र स्वप्न बन कर रह गया है। नहरों में पानी न आने से किसान को कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। किसान महेंद्र प्रसाद, प्रदीप सिंह, बिट्टू सिंह, रोहन सिंह, विनय सिंह, आकाश चौबे, विवेक पाण्डे उर्फ़ गुल्टू बाबू ने कहा कि यदि नहर में पानी आता तो जरूर कुछ राहत मिलता, लेकिन नहर में कब पानी आएगा अंधकार के गर्भ में है।
लघु सिंचाई विभाग के आंकड़े गवाह है कि महराजगंज जनपद में करीब 1 हजार से अधिक सरकारी नलकूप लगे हैं। लेकिन इसका भी कोई मतलब नहीं रह गया है। सूत्र बताते हैं कि किसी नलकूप का मोटर खराब है तो किसी पर आपरेटर की तैनाती ही नहीं है। टूटी-फूटी नालियों से खेती में पानी कैसे पहुंचेगा यह भी एक चिंता का विषय है। पनियरा क्षेत्र के किसान शैलेन्द्र, शम्भू सिंह, अरविंद पटेल, आलोक मिश्रा आदि ने डीजल न मिलने को लेकर कहा कि डीजल के न मिलने के कारण इस साल की खेती भगवान भरोसे ही है, छोटे मोटे किसान 2 ,, 4 लीटर डीजल के लिए रात दिन एक कर दिए है फिर भी डीजल नही मिल पा रही है प्रशासन मौन धारण की हुए है पेट्रोल पंपों पर भरपूर डीजल पेट्रोल होते हुए भी पेट्रोल पंप मालिक चोरी छिपे कुछ पैसा अधिक लेकर रात में ही बेच दे रहें है ईश्वर चंद, चमन रैना , हिमांशू रैना ,गौरव शर्मा, करन गोंड, बृजेश पासवान आदि ने बताया कि यदि प्रशासन पेट्रोल पंपों की जांच करे तो निश्चित रुप से दुध का दूध पानी का पानी अलग हो जायेगा इन लोगो ने प्रशासन से तत्काल जांच कराने की मांग किया है
रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR