घुघली में नाले में गिरा बछड़ा, घंटों तक नहीं मिला राहत; लोगों में नाराजगी
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।जनपद के घुघली नगर पंचायत क्षेत्र में सुभाष चौक के पास एक नाले में गिरे बछड़े को लंबे समय तक बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, बछड़ा शनिवार को नाले में गिर गया था और एक दिन से अधिक समय तक उसी हालत में पड़ा रहा, लेकिन उसे सुरक्षित निकालने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।
घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा गौसेवा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पशुओं की स्थिति बेहद खराब है। सड़कों और नालों में आवारा पशु बदहाल हालत में पड़े रहते हैं और समय पर उनकी मदद नहीं हो पाती।
स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बछड़े को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालने तथा मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कुछ देर पहले ही मिली है। सूचना मिलते ही नगर पंचायत की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और बछड़े को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR