महराजगंज में धूमधाम से मना क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव,
राष्ट्रहित में योगदान का लिया संकल्प
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद महराजगंज में शनिवार को क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने भगवान श्री राम एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व प्रिंसिपल विजय बहादुर सिँह ने भी महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन बंदन किया। कलिका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।यह आयोजन दिनेश सिंह के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभय सिंह, श्रीराम शाही, दिनेश सिंह, नमित सिंह, परमहंस सिंह, रघुबंश सिंह , आदित्य सिंह, विजय बहादुर सिंह, विपुल सिंह, सुनील शाही, राकेश सिंह, उत्सव सिंह, विपिन सिंह एवं सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे वातावरण में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR