टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोयात्रा का आयोजन भाजपा नेता अमित केडिया की अगुवाई एवं देखरेख में किया गया। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंगल आरती में भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।आयोजक अमित केडिया ने बताया कि श्याम भक्तों के लिए मात्र ग्यारह सौ रुपये में वातानुकूलित बस से दर्शन यात्रा की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु खाटू श्याम धाम के दर्शन कर सकें।इस अवसर पर पंडित गजानंद शर्मा, पंडित मुरारी लाल शर्मा, जितेन्द्र भारत, आनंद मोदनवाल, गुड्डू जायसवाल, गुड्डू चौरसिया, बैजनाथ जायसवाल, सुनील गुप्ता, सूर्यनाथ मोदनवाल, जीउत मोदनवाल, किशन मद्धेशिया, मुरारी जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता, रतन वर्मा, मुकेश, रमाशंकर जायसवाल, नीरज, बिट्टू मद्धेशिया, अभय जायसवाल, निशा शर्मा, उपासना केडिया, उर्मिला देवी, दुर्गावती देवी, प्रियंका देवी, दुलारी देवी तथा जयंती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR