9 साल पुराने मामले में वारंटी महिला गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
"एसपी के अभियान को मिली सफलता, गैर जमानती वारंट पर वांछित महिला को न्यायालय में किया गया पेश"
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद भर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वाद संख्या 1132/17 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 एवं 379 के तहत दर्ज मामले में सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद निवासी बड़गो टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सटीक रणनीति के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयराम प्रसाद, कांस्टेबल अमित यादव तथा महिला कांस्टेबल शशि की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR