दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक की मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमपुरवा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। आमने-सामने हुई इस जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल बाइक चालक ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसामीर निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार चौधरी के रूप
में हुई है। संजीव पेशे से राजगीर मिस्त्री था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।बताया जा रहा है कि रविवार शाम संजीव अपने बेटे राजवीर के साथ अमहवा से अपने साढू के यहां एक बारात में शामिल होने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वे सदर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में संजीव कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR