सुबह से ही शराब बिक्री, ओवररेटिंग और मिलावटी पैकिंग का आरोप
रामपुर बल्डीहा की दुकान पर उठे सवाल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बल्डीहा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही सुबह करीब 8 बजे से शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि प्रशासन इस ओर पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है।
ग्राहकों के अनुसार, दुकान का मुनीब सुबह जल्दी पहुंचकर न केवल बिक्री शुरू कर देता है, बल्कि कथित रूप से अवैध (दो नंबर) शराब की पैकिंग भी करता है। नाम न छापने की शर्त पर कई ग्राहकों ने बताया कि शराब निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक दाम पर बेची जा रही है। जहां 390 रुपये की बोतल के लिए 400 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, वहीं कुछ मामलों में 30 रुपये तक अधिक कीमत ली जा रही है।आरोप यह भी है कि शाम के समय ग्राहकों को संदिग्ध तरीके से तैयार की गई शराब की पैकिंग दी जाती है। और मुनीब द्वारा खुद पानी व गिलास की ब्रिकी की जाती जब इस संबंध में कुछ ग्राहकों ने विरोध या शिकायत की, तो मुनीब द्वारा उन्हें धमकाकर भगा देने की बात भी सामने आई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध बिक्री और ओवररेटिंग पर रोक लग सके।
वही जब इस संबंध में जिला आबकारी विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होने बताया कि कि मामले की जांच कर कार्यवाई की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR