अपहरण कांड का खुलासा: 24 घंटे में सकुशल बरामद युवती, आरोपी गिरफ्तार
टाइम्स आफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के मामले का त्वरित खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 137 (2)/87 बीएनएस के मामले में 29 अप्रैल 2026 को टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी गोंड (19 वर्ष) पुत्र दयानन्द गोंड, निवासी शिकारपुर टोला बहादुर, थाना भिटौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे ऑपरेशन में थाना भिटौली की टीम ने मुस्तैदी और तत्परता का परिचय दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवचंद, कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल दुर्गेश वर्मा, महिला कांस्टेबल वंदना, खुश्बू और निकिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफलता से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR