टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, पुरैना की ओर से घुघली की तरफ जा रही भूसा लदी ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नए पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग की तेजी से कार्रवाई के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी रही। स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR