रंजीत मोदनवाल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । भारतीय जनता पार्टी द्वारा घुघली ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी रही। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं-उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मातृत्व वंदना योजना - ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया है, जो महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विधायिका में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनेगा।
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अधिनियम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करें।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR