नाबालिग बच्चों से ईंट उतरवाने का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

नाबालिग बच्चों से ईंट उतरवाने का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

सपहा, कुशीनगर।

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8, पं. राजमंगल पाण्डेय नगर स्थित सपहा चौराहे पर नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह एक ईंट लदी ट्रॉली से छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ईंट उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

वायरल वीडियो में करीब पांच नाबालिग बच्चे ट्रॉली से ईंट उतारकर चट्टा लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को लेकर स्थानीय लोगों ने इसे बाल श्रम का मामला बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता सही पाई जाती है तो यह कानून का गंभीर उल्लंघन है और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं, संबंधित भट्ठा मालिक ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके यहां केवल वयस्क मजदूर ही कार्य करते हैं और बच्चों से काम कराने का कोई सवाल ही नहीं उठता। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और लोगों की नजर अब प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ